PAK v UAE, Asia Cup 2025 : पाकिस्तान और यूएई के बीच करो या मरो का मुकाबला, सुपर-4 की राह आज होगी तय


PAK v UAE, Asia Cup 2025 : Pakistan and UAE face off in a do-or-die clash, with the Super Four qualification process set for today.
 
Pakistan vs United Arab Emirates

Pakistan vs United Arab Emirates, 10th Match, Group A :   एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए में आज पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम होने जा रहा है। पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति जैसा है। यदि वह यह मुकाबला जीत जाती है तो सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी, लेकिन हार की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

पाकिस्तान के लिए बड़ा इम्तिहान

पाकिस्तानी टीम अब तक टूर्नामेंट में दो मैच खेल चुकी है। उसे एक जीत और एक हार मिली है, जिसके चलते वह 2 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। नेट रनरेट के आधार पर वह यूएई से आगे है, लेकिन जरा सी चूक उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है। भारत के खिलाफ 7 विकेट से मिली करारी हार ने उसकी कमजोरियों को उजागर कर दिया है। वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत में पाकिस्तान ने ओमान को बड़े अंतर से हराकर दमदार शुरुआत की थी।

यूएई के पास है उलटफेर का मौका

भारत पहले ही ग्रुप से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ऐसे में दूसरे स्थान की जंग पाकिस्तान और यूएई के बीच है। यूएई की टीम भले ही भारत जितनी मजबूत नहीं मानी जाती, लेकिन उसमें उलटफेर करने की क्षमता है। ओमान के खिलाफ जीत ने उसका मनोबल भी बढ़ाया है। कप्तान मुहम्मद वसीम और बल्लेबाज अलीशान शरफू जैसे खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में खासा अनुभव रखते हैं, जो पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

संभावित टीमें

पाकिस्तान

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।

यूएई

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

Tags