PAK vs BAN: मैदान पर भिड़े नाहिद राणा और माज सदाकत, विकेट लेने के बाद तेज गेंदबाज ने खोया आपा

ढाका में खेले गए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले में न सिर्फ रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक ने भी सबका ध्यान खींचा। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा और पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के बीच हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
मैदान पर भिड़े नाहिद राणा और माज सदाकत, विकेट लेने के बाद तेज गेंदबाज ने खोया आपा

Bangladesh vs pakistan 3rd odi highlights :  बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बांग्लादेश ने यह मैच 11 रन से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा तो कर लिया, लेकिन मैच के दौरान हुई एक घटना ने खेल भावना पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत आपस में उलझते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

यह घटना पाकिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में घटी। नाहिद राणा ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से माज सदाकत को चकमा दिया और उन्हें मात्र 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी।  विकेट लेने के बाद नाहिद राणा ने अपना आपा खो दिया और जश्न मनाते हुए माज सदाकत की ओर इशारा करते हुए अपशब्द कहे।आउट होने के बाद जब माज पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नाहिद को जवाब दिया। दोनों के बीच मैदान पर कुछ देर तक तीखी बहस चली, जिसे देख अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा।

मैच का लेखा-जोखा: सलमान आगा का शतक पड़ा फीका

पाकिस्तान के सामने 291 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। माज सदाकत और साहिबजादा फरहान दोनों ही सस्ते में आउट हो गए। सलमान अली आगा का संघर्ष नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए सलमान अली आगा ने शानदार 106 रनों (98 गेंद) की शतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण वे टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। बांग्लादेशी गेंदबाजी नाहिद राणा ने 2 विकेट चटकाए, हालांकि वे थोड़े महंगे साबित हुए (10 ओवर में 62 रन)।

तंजीद हसन के शतक ने रखी जीत की नींव

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 290/5 का स्कोर खड़ा किया था। ओपनर तंजीद हसन तमीम ने 107 गेंदों में 107 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। अंत में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने अपनी नसों पर काबू रखा और पाकिस्तान को लक्ष्य से 11 रन दूर रोककर सीरीज अपने नाम कर ली।

स्कोरकार्ड पर एक नज़

  • बांग्लादेश: 290/5 (50 ओवर) - तंजीद हसन (107)

  • पाकिस्तान: 279/10 (48.5 ओवर) - सलमान आगा (106), नाहिद राणा (2 विकेट)

नतीजा: बांग्लादेश ने 11 रन से मैच जीता और सीरीज 2-1 से जीती।

Tags