एशिया कप और त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आज़म और रिज़वान बाहर

Pakistan team announced for Asia Cup and Tri-series, Babar Azam and Rizwan out
 
Pakistan Cricket Board 

Pakistan Cricket Board  : पीसीबी ने रविवार को आगामी त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। हैरानी की बात यह है कि टीम से दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को बाहर रखा गया है।

 

बाबर आज़म, जो टी20 प्रारूप में दुनिया के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं, उनके टीम से बाहर होने के फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है।

 

वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं चला था बाबर का बल्ला

 

हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर बाबर का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था। वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में केवल 56 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन रहा। वहीं, टी20 सीरीज में चोटिल हुए फखर जमां की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा वेस्टइंडीज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सईम अयूब और ऑलराउंडर हसन नवाज को भी मौका मिला है।दिलचस्प बात यह है कि दौरे पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ नसीम शाह को इस बार टीम में जगह नहीं मिली।

 

शाहीन अफरीदी संभालेंगे तेज गेंदबाजी आक्रमण

तेज गेंदबाजी की अगुवाई शाहीन शाह अफरीदी करेंगे। उनके साथ हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान मिर्जा भी तेज आक्रमण का हिस्सा होंगे। स्पिन विभाग की कमान अबरार अहमद के हाथों में होगी, जिन्हें मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह और सुफियान मोकिम का साथ मिलेगा।

कब और कहाँ होंगे मुकाबले?

त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबले 29 अगस्त से 7 सितंबर तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में एशिया कप का आयोजन होगा। पाकिस्तान टीम को एशिया कप में ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें भारत, ओमान और यूएई भी शामिल हैं। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रोमांचक मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम

Tags