Pakistan Cricket Team : एशिया कप 2025 की हार के बाद साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार पाकिस्तान

Pakistan Cricket Team: After the Asia Cup 2025 defeat, Pakistan is ready to face South Africa.
 
Pakistan vs South Africa
Pakistan vs South Africa  एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ करारी हार झेलने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका की चुनौती का सामना करेगी। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए और तीनों ही बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। अब टीम का ध्यान साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर है।

तीन नए खिलाड़ियों को मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी और 12 अक्टूबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुरू होगी।
शान मसूद को कप्तान बनाए रखा गया है, जबकि आसिफ अफरीदी, फैसल अकबर और रोहैल नजीर जैसे तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

टेस्ट मैचों का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 12-16 अक्टूबर, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

  • दूसरा टेस्ट: 20-24 अक्टूबर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

पहले टेस्ट से पहले स्क्वाड को और छोटा किया जाएगा।

ट्रेनिंग कैंप और व्हाइट-बॉल सीरीज

पाकिस्तान टीम का रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) और रेड-बॉल कोच आजहर महमूद की देखरेख में आयोजित होगा। एशिया कप टीम से जुड़े खिलाड़ी 4 अक्टूबर को कैंप में शामिल होंगे। टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन T20 और तीन ODI मैच भी खेले जाएंगे। व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अलग टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

T20 सीरीज

  • 28 अक्टूबर – पहला T20, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

  • 31 अक्टूबर – दूसरा T20, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

  • 1 नवंबर – तीसरा T20, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

ODI सीरीज

  • 4 नवंबर – पहला ODI, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

  • 6 नवंबर – दूसरा ODI, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

  • 8 नवंबर – तीसरा ODI, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

पाकिस्तान की 18 सदस्यीय टीम

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आज़म, फैसल अकबर, हसन अली, इमाम-उल-हक, कमरान गुलाम, खुुर्रम शाहजाद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहैल नज़ीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

Tags