PAK vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रनों से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की अहम जीत

PAK vs AFG Highlights: Afghanistan beat Pakistan by 18 runs, registered an important win in the tri-series
 
pakistan vs afghanistan 4th match highlights
pakistan vs afghanistan 4th match highlights : टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 18 रनों से मात दी। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। यह पाकिस्तान की टूर्नामेंट में पहली हार रही, जबकि अफगानिस्तान ने तीन मुकाबलों में दूसरी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखरी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। सईम अयूब बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। साहिबजादा फरहान (18) और फखर जमान (25) ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। कप्तान सलमान आगा भी 20 रन बनाकर आउट हो गए।

मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हालांकि आखिरी ओवरों में हारिस रऊफ (34 रन, 16 गेंद, 4 छक्के) और सुफियान मुकीम ने 40 रनों की नाबाद साझेदारी कर हार का अंतर कम किया, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए।

की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

Tags