Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026: टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच LIVE

3 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, सुबह 10 बजे शुरू होगा गोल्ड मेडल मुकाबला
 
Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026
Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026 :  एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच तैयार है। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। अब दोनों टीमें शनिवार, 3 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित 13 ओवर के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को छह विकेट से शिकस्त दी थी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

  • मैच की तारीख: 3 अक्टूबर 2026
  • टॉस: सुबह 9:30 बजे
  • मैच शुरू: सुबह 10:00 बजे (भारतीय समय)
  • स्थानीय समय: दोपहर 1:30 बजे
  • मुकाबला: पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल फाइनल

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। Sony Pictures Networks के अनुसार भारत-पाकिस्तान फाइनल Sony TEN 1, Sony TEN 3 Hindi, Sony TEN 4 Tamil, Sony TEN 4 Telugu और Sony TEN 4 Kannada पर उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर ऐसे देखें

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। SonyLIV की आधिकारिक लिस्टिंग में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल को लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध बताया गया है।यानी मैच देखने के लिए दर्शक अपने टीवी पर Sony Sports Network के संबंधित चैनल देख सकते हैं, जबकि डिजिटल डिवाइस पर SonyLIV के जरिए लाइव मुकाबले का आनंद लिया जा सकता है।

कांस्य पदक के लिए भी होगा मुकाबला

भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक का मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस फाइनल में दोनों टीमें एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी।

Tags