IND vs AUS Series 2025 : पैट कमिंस बाहर, मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास
India vs Australia T20 2025 । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। पहले तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और इसके कुछ ही घंटों बाद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी चोटिल होकर भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज़ से बाहर हो गए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, कमिंस को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या है और उन्हें लंबी रिकवरी की आवश्यकता होगी। उनका ध्यान मुख्य रूप से इस साल के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज़ पर केंद्रित रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया का आगामी शेड्यूल
-
1 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैच
-
19 से 25 अक्टूबर तक भारत में 3 वनडे
-
29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक भारत में 5 टी20 मैच
-
21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज सीरीज़
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कमिंस भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे। वह इस दौरान रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देंगे ताकि एशेज में फिट होकर वापसी कर सकें।”
