टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर

Australia suffers a major blow ahead of the T20 World Cup 2026, Pat Cummins ruled out of the tournament.
 
 Pat Cummins

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कमिंस अपनी पुरानी पीठ की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और रिहैब की सलाह दी है। कमिंस की जगह बेन ड्वारशुइस को 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

स्क्वॉड में एक और बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया ने अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में एक और बदलाव करते हुए मैथ्यू शॉर्ट को बाहर कर दिया है। उनकी जगह इन-फॉर्म बल्लेबाज मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्टीव स्मिथ को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

फिट घोषित हुए अहम खिलाड़ी

टीम के लिए राहत की बात यह है किजोश हेजलवुड,टिम डेविड,और नाथन एलिस तीनों को फिट घोषित कर दिया गया है। हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट के चलते लंबे समय तक बाहर रहे थे, जबकि टिम डेविड और नाथन एलिस भी हाल ही में चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान),
जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली,
टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस,
कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस,
जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड,
जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन,
ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ,
मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

11 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया का अभियान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा। ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद

  • 13 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे (कोलंबो)

  • 16 फरवरी: बनाम श्रीलंका (पल्लेकेले)

  • 20 फरवरी: बनाम ओमान

Tags