PSZ PSL 2026 Final : बाबर आजम के तूफानी शतक से पेशावर जाल्मी फाइनल में

PSL 2026 Final : Peshawar Zalmi Reach Final on Back of Babar Azam's Explosive Century; Defeat Islamabad United by 70 Runs
 
 Babar Azam'

Peshawar Zalmi vs Islamabad United, Qualifier, Pakistan Super League 2026 -  Peshawar Zalmi ने Islamabad United को करारी शिकस्त देकर Pakistan Super League के फाइनल में जगह बना ली है। 28 अप्रैल को खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण Babar Azam की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। कप्तान बाबर ने शानदार शतक जड़ते हुए अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

बाबर आजम ने खेली कप्तानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। टीम की ओर से बाबर आजम ने 59 गेंदों पर 103 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए 57 गेंदों पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया।

यह बाबर आजम के टी20 करियर का 12वां और PSL में रिकॉर्ड चौथा शतक रहा। खास बात यह रही कि उन्होंने दूसरी बार छक्का लगाकर अपना टी20 शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में समरसेट की ओर से खेलते हुए हैम्पशर के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी फ्लॉप

222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गई। टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 151 रन पर ऑलआउट हो गई। पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी ने PSL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस्लामाबाद के पास अभी भी मौका

हालांकि क्वालिफायर हारने के बावजूद इस्लामाबाद यूनाइटेड की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अब उसे एलिमिनेटर-2 मुकाबला खेलना होगा। इस मैच में उसका सामना Hyderabad Kingsmen और Multan Sultans के बीच होने वाले एलिमिनेटर-1 की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर-1 मुकाबला 29 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर-2 का आयोजन 1 मई को होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम 3 मई को PSL 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी।

Tags