त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक संबोधन: क्रिकेट, संस्कृति और सम्मान पर दिए भावुक संदेश

वेस्टइंडीज टीम के हम सबसे बड़े प्रशंसक हैं
पीएम मोदी ने कहा,भारतीयों का वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए प्रेम बेहद गहरा है। हम उनके सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं – सिवाय उस समय के जब वे भारत के खिलाफ खेलते हैं! इस बयान पर संसद में मौजूद सदस्य ज़ोर से हँस पड़े, और प्रधानमंत्री की यह चुटकी सबके चेहरों पर मुस्कान ले आई।
180 साल पहले भारतीयों ने किया था कठिन समुद्र पार
प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा:करीब 180 साल पहले, पहले भारतीय एक लंबी और कठिन समुद्री यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। तब से भारतीय धुनें, कैरेबियाई लय में घुल-मिल गई हैं और दोनों संस्कृतियों ने मिलकर संगीत, साहित्य, राजनीति, क्रिकेट और व्यापार के क्षेत्र में शानदार योगदान दिया है।”
महिलाओं के सम्मान का मूल भारतीय संस्कृति में
संसद में महिला सांसदों की उल्लेखनीय उपस्थिति पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा:भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की भावना गहराई से रची-बसी है। हमारे पवित्र ग्रंथ स्कंद पुराण में कहा गया है – 'कन्या या पुत्र-समा हि' – एक बेटी दस पुत्रों के बराबर आनंद देती है। आज की भारत की बेटियां अंतरिक्ष से लेकर स्टार्टअप्स तक, खेल से लेकर विज्ञान तक, हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ा रही हैं।
पीएम मोदी को मिला ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से सम्मानित किया गया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आभार जताते हुए लिखा:मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, सरकार और त्रिनिदाद और टोबैगो की अद्भुत जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे यह विशेष सम्मान देकर गौरवान्वित किया।”