वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे क्विंटन डी कॉक, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल
CSA ने किया बड़ा ऐलान
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पाकिस्तान दौरे के लिए घोषित वनडे और टी20 टीमों में डी कॉक को जगह दी है। यह फैसला सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा—क्विंटन की सफेद गेंद वाली टीम में वापसी हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। जब पिछले महीने हमने उनके भविष्य को लेकर चर्चा की थी, तो यह साफ हो गया था कि उनमें अब भी देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रबल इच्छा है। हर कोई जानता है कि वह टीम में कितना अनुभव और गुण लेकर आते हैं, उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद लाभकारी होगी।”
डी कॉक का करियर सफर
डी कॉक पिछले एक साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20I मैच खेला था। इससे पहले वह 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे।
पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन, लिजाद विलियम्स।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुहान-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले।
