RR vs CSK playing 11 : गुवाहाटी में सजेगा रोमांच का मंच; संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ भरेंगे हुंकार
सैमसन और जडेजा के लिए खास दिन
इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की हो रही है संजू सैमसन अपनी कप्तानी में राजस्थान को 2022 के फाइनल में पहुँचाने वाले सैमसन अब चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म दिखाने वाले सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ आक्रामक शुरुआत करना चाहेंगे। रवींद्र जडेजा दूसरी ओर, ऑलराउंडर जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपनी पुरानी टीम चेन्नई को चुनौती देंगे। उनका अनुभव राजस्थान के स्पिन विभाग को नई मजबूती देगा।
धोनी की कमी खलेगी, रियान पराग के कंधों पर कप्तानी का भार
-
धोनी का बाहर होना: चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कम से कम दो हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ और सैमसन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
-
राजस्थान का नया दौर: संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है। पराग अपने घरेलू मैदान (गुवाहाटी) पर टीम का नेतृत्व करते हुए एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी का समीकरण
-
चेन्नई की ताकत: सीएसके के पास गायकवाड़ के साथ-साथ आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवा सितारे हैं। मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और अनकैप्ड पावर हिटर कार्तिक शर्मा पर सबकी नजरें होंगी।
-
राजस्थान की रणनीति: रॉयल्स की बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल के इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्हें युवा वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक शिमरॉन हेटमायर का साथ मिलेगा। हालांकि, जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी विभाग की निरंतरता टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।
गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। धोनी की गैरमौजूदगी में क्या चेन्नई अपना दबदबा बनाए रख पाएगी या कप्तान रियान पराग अपने घर में जीत के साथ शुरुआत करेंगे?
