India vs West Indies, 1st Test : रवींद्र जडेजा ने ठोका शतक, धोनी और लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी
India vs west indies test live streaming score : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बल्ला जमकर बोला। शानदार फॉर्म में चल रहे जडेजा ने बेहतरीन शतक जड़ा और एक बार फिर साबित कर दिया कि वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया की रीढ़ हैं। साल 2025 में यह उनका दूसरा शतक रहा।
Stand up and applaud 👏👏
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
Ravindra Jadeja's celebration says it all 💯
Scorecard ▶️ https://t.co/MNXdZceTab#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/PCxiPwf1QS
टेस्ट करियर का छठा शतक
इस शतकीय पारी के साथ जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट शतकों (6) की बराबरी कर ली। यही नहीं, साल 2025 में वह अब तक सात बार 50 से अधिक रन की पारी खेल चुके हैं।
वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी
जडेजा का यह प्रदर्शन उन्हें महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की श्रेणी में भी ला खड़ा करता है। लक्ष्मण ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट की 23 पारियों में सात बार 50+ स्कोर बनाया था। जडेजा ने भी इस साल नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इतनी ही बार यह उपलब्धि हासिल की।
नंबर-6 पर पूरे किए 1000 रन
जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया। अब तक उन्होंने इस पोजीशन पर 26 पारियों में 56.72 की औसत से 1020+ रन बना लिए हैं। उनसे पहले वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, रवि शास्त्री, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। कुल मिलाकर, अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा का शतक न सिर्फ भारत की बढ़त मजबूत करने वाला रहा बल्कि उनके करियर में नए मील के पत्थर भी जोड़ गया।
