RCB कप्तान रजत पाटीदार का चौंकाने वाला खुलासा: धोनी-कोहली नहीं, इस दिग्गज को चुना IPL का नंबर-1 कप्तान
कप्तानी में रोहित शर्मा का जलवा
जब पाटीदार से आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के रोहित शर्मा का नाम लिया। रोहित ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है। हालांकि धोनी के पास भी 5 खिताब हैं, लेकिन पाटीदार की पसंद 'हिटमैन' रही।
विराट को माना 'किंग' और स्टेन को 'बेस्ट गेंदबाज'
रजत पाटीदार ने अन्य श्रेणियों में इन दिग्गजों को जगह दी:
-
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: विराट कोहली (आरसीबी के रन-मशीन)।
-
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन। (95 मैचों में 97 विकेट)।
-
घातक डेथ बॉलर: जसप्रीत बुमराह।
-
बेस्ट फील्डर: फाफ डुप्लेसी।
-
सर्वश्रेष्ठ स्पिनर: सुनील नरेन।
-
बेस्ट फिनिशर: एबी डिविलियर्स।
करियर का सबसे भावुक पल: 2025 की खिताबी जीत
पाटीदार ने बताया कि उनके जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण वह था, जब साल 2025 में बतौर कप्तान उन्होंने आरसीबी के लिए पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। इस जीत ने न केवल बेंगलुरु का सालों का इंतज़ार खत्म किया, बल्कि पाटीदार को रातों-रात एक सफल लीडर के रूप में स्थापित कर दिया।
5 अप्रैल को चेन्नई से महामुकाबला
आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाने के बाद, पाटीदार की सेना अब अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ने को तैयार है।
-
मैच: RCB बनाम CSK
-
तारीख: 05 अप्रैल 2026 (शाम 7:30 बजे)
-
मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
