RCB vs MI IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 28 रन तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद Tilak Varma और Naman Dhir ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। नमन धीर ने 47 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने शानदार 57 रन की पारी खेली।
Perfect end to the week. 🥹🥹🥹 pic.twitter.com/iFgzMYHrb4
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 10, 2026
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए। वहीं Josh Hazlewood, Rasikh Salam Dar और Romario Shepherd को 1-1 विकेट मिला।167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद Krunal Pandya और Jacob Bethell ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।
जैकब बेथेल ने 27 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में Corbin Bosch ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि Deepak Chahar ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा Allah Mohammad Ghazanfar और Raj Angad Bawa को 1-1 सफलता मिली।
