Rishabh Pant Test Sixes Record: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ टेस्ट क्रिकेट में ठोके 101 छक्के; बने दुनिया के तीसरे सबसे सफल सिक्स-हिटर

Rishabh Pant Test Sixes Record: Rishabh Pant has made history, surpassing Adam Gilchrist to smash 101 sixes in Test cricket and becoming the world's third most prolific six-hitter.

 
Rishabh Pant Test Sixes Recordt
Rishabh Pant Breaks Adam Gilchrist Sixes Record: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत ने अपने चिरपरिचित अंदाज में छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

चोट के बाद मैदान पर लौटते ही दिखाया आक्रामक अंदाज

दूसरे टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद हाथ पर लगने के बाद पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वह उस समय केवल तीन रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, दूसरे दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद पंत दोबारा क्रीज पर उतरे और चोट की चिंता को पीछे छोड़ते हुए अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

पंत ने वापसी के बाद शानदार बल्लेबाजी की। उनकी एक जोरदार पुल शॉट से निकली गेंद लगभग 95 मीटर दूर जाकर स्टेडियम की छत तक पहुंची और वहां लगे सोलर पैनल को नुकसान पहुंचने की भी खबर सामने आई।


गिलक्रिस्ट को पछाड़कर बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर

पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 101 छक्के पूरे कर लिए हैं। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट के नाम विकेटकीपर के तौर पर 100 टेस्ट छक्के दर्ज थे। पंत ने गिलक्रिस्ट से कम मैचों में यह आंकड़ा पार किया है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों की बात करें तो पंत अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम हैं।

खिलाड़ी टेस्ट छक्के
बेन स्टोक्स 138
ब्रेंडन मैक्कुलम 107
ऋषभ पंत 101
एडम गिलक्रिस्ट 100

पंत ने महज 52 टेस्ट मैचों में 101 छक्के पूरे किए हैं। इससे पहले इसी सीरीज के पहले टेस्ट में वह 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे।

100 छक्के लगाने में भी बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंत ने 18 अगस्त को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए थे। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 89 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि गिलक्रिस्ट को 130 पारियां लगी थीं।

पंत और जुरेल ने संभाली भारतीय पारी

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन पंत और ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी को मजबूती दी। लंच तक पंत 63 रन और जुरेल 59 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की नाबाद साझेदारी हुई और भारत ने लंच तक 419/6 का स्कोर बना लिया था। भारत दो मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है। ऐसे में कोलंबो टेस्ट में भी मजबूत प्रदर्शन कर टीम इंडिया की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप पर है।

Tags