रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 202 पारियों में हासिल किया 10 हजार रन का आंकड़ा

How does he make it look that easy? 😮‍💨 #RohitSharma’s sublime flick goes all the way for a maximum. 🔥#INDvWI 3rd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/Ezs0MCHZMR pic.twitter.com/RVhERl01Jl
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2026

India vs West Indies, 3rd ODI :  भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित ने बतौर ओपनर 10 हजार वनडे रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

रोहित अब वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

सचिन से 12 पारियां कम खेलकर बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 10 हजार रन का आंकड़ा 202 पारियों में पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन वनडे में 214 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।इस तरह रोहित ने सचिन से 12 पारियां कम खेलकर यह मुकाम हासिल किया और बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

बतौर ओपनर 10 हजार रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज

• रोहित शर्मा — 202 पारियां
• सचिन तेंदुलकर — 214 पारियां
• क्रिस गेल — 268 पारियां
• सनथ जयसूर्या — 303 पारियां

रोहित को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी और उन्होंने पारी की शुरुआत में ही यह आंकड़ा पार कर लिया।

सचिन और जयसूर्या के बाद अब रोहित भी 10 हजारी क्लब में

बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अब भी सबसे आगे हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में 15,310 रन बनाए हैं। सनथ जयसूर्या के नाम 12,740 रन हैं, जबकि क्रिस गेल ने बतौर ओपनर 10,179 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा भी अब इस विशेष क्लब में शामिल हो चुके हैं और उनके पास भविष्य में इन आंकड़ों को और आगे ले जाने का मौका है।

पहले ही पूरा कर चुके हैं 12 हजार वनडे रन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 75 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे किए थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने।इसी पारी के दौरान रोहित ने अपना 35वां वनडे शतक भी पूरा किया था। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल थे।रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ यह वनडे सीरीज रिकॉर्ड के लिहाज से बेहद खास रही है। 10 हजार रन बतौर ओपनर पूरे करने के बाद अब उनकी नजर वनडे क्रिकेट में अपने आंकड़ों को और आगे बढ़ाने पर होगी।

Tags