RR vs LSG IPL 2026 : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IPL 2026 में बनाया नया इतिहास

RR vs LSG IPL 2026: 15 year old Vaibhav Suryavanshi's blast, created new history in IPL 2026
 
 Vaibhav Suryavanshi
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, 64th Match, Indian Premier League 2026 -   आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका था।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में अपने 500 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2018 में कम उम्र में आईपीएल सीजन में 500 रन पूरे किए थे।

वैभव को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 14 रनों की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि बेहद तेज अंदाज में हासिल की। युवा बल्लेबाज ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वह आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मुकाबले से पहले उनके नाम 43 छक्के थे और इस पारी में 10 छक्के जड़कर उन्होंने अपना आंकड़ा 53 तक पहुंचा दिया। इसी के साथ उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया।अब वैभव की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल – 59
  • वैभव सूर्यवंशी – 53
  • आंद्रे रसेल – 52
  • क्रिस गेल – 51

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 220/5 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए मिचेल मार्श ने 96 रन और जोश इंग्लिस ने 60 रनों की अहम पारी खेली।

Tags