RR vs MI 2026 : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, क्या बुमराह और बोल्ट के सामने टिक पाएगा राजस्थान का 'वंडर किड'?
वैभव के लिए चुनौती: बुमराह और बोल्ट का 'डेडली' कॉम्बिनेशन
वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ राह इतनी आसान नहीं होगी। मुंबई के कप्तान जसप्रीत बुमराह खुद मोर्चा संभालेंगे और उनके साथ अनुभवी ट्रेंट बोल्ट की वापसी की उम्मीद है। बुमराह और बोल्ट की जोड़ी शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग और यॉर्कर से वैभव और यशस्वी जायसवाल के विकेट चटकाकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करेगी।
स्पिन का जाल भी तैयार
तेज गेंदबाजी के अलावा मुंबई के पास मिचेल सैंटनर, ए.एम. गजनफर और मयंक मार्कंडे जैसे चतुर स्पिनर्स हैं, जो बीच के ओवरों में वैभव की आक्रामकता पर लगाम लगाने के लिए तैयार हैं।
वैभव सूर्यवंशी: आंकड़ों की जुबानी
15 साल की उम्र में वैभव का आईपीएल करियर किसी सपने जैसा रहा है। अब तक खेले गए 9 मैचों के आंकड़े उनकी प्रतिभा की गवाही देते हैं:
-
कुल रन: 335 रन (9 पारियां)
-
औसत: 37.22
-
उपलब्धियां: 1 शतक और 2 अर्धशतक
-
पावर-हिटिंग: अब तक 27 चौके और 30 छक्के जड़ चुके हैं।
"वैभव हमारे लिए नए नहीं"— पारस म्हाम्ब्रे
मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने स्पष्ट किया कि वे इस युवा खिलाड़ी को हल्के में नहीं ले रहे हैं। म्हाम्ब्रे ने कहा वैभव सूर्यवंशी हमारे लिए कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं, यह उनका दूसरा साल है। हम उनकी काबिलियत जानते हैं। हमारी तैयारी हर खिलाड़ी के लिए एक जैसी होती है और वैभव के लिए भी हमने खास होमवर्क किया है।"
मैच प्रेडिक्शन और नजरें
गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है, जहाँ वैभव का स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकता है। फैंस को उम्मीद है कि वैभव और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करेगी, जबकि मुंबई के गेंदबाज इस 'तूफान' को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
