नामीबिया के खिलाफ चमके साहिबजादा फरहान, टी20 विश्व कप 2026 में जड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। पाकिस्तान पर 61 रनों की विशाल जीत के बाद टीम इंडिया का मनोबल सातवें आसमान पर है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सुपर-8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे?
 
Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan's maiden T20I century :   आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए सुर्खियां बटोरीं। यह वही फरहान हैं, जिन्हें भारत के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया था।

15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आई थी। भारत द्वारा दिए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फरहान जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाने का मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह भुनाया।

लगातार गिरते विकेटों के बीच डटे रहे फरहान

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मुकाबले में कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनिंग करने आए सैम अयूब जल्दी आउट हो गए, जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद फरहान क्रीज पर टिके रहे।

कप्तान सलमान, ख्वाजा नफे और अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। इस मैच में ख्वाजा नफे को पहली बार मौका मिला, लेकिन वे उसे यादगार नहीं बना सके। वहीं, बाबर आजम प्लेइंग इलेवन में होने के बावजूद नीचे के क्रम में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

57 गेंदों में शतक, पाकिस्तान के लिए खास उपलब्धि

फरहान ने पारी के आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 57 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह उनका टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इससे पहले वे 9 बार अर्धशतक लगा चुके थे।

इस शतक के साथ फरहान टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2012 के संस्करण में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन की पारी खेली थी।

मस्ट-विन मुकाबले में पाकिस्तान ने बनाए 199 रन

हालांकि फरहान के पास शहजाद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। उनकी बल्लेबाजी से यह साफ झलक रहा था कि वे शतक पूरा करने पर अधिक केंद्रित थे।

यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम था। नामीबिया के खिलाफ हार की स्थिति में टीम का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो सकता था। फरहान की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Tags