Sher-e-Punjab T20 League 2026: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में दिखेगा शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा का जलवा! सनवीर सिंह बने ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी
6 टीमें, 6 मार्की स्टार्स
इस टूर्नामेंट में कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम को एक मार्की खिलाड़ी और कम से कम दो आइकॉन खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी गई है:
-
फाजिल्का फाल्कन्स: शुभमन गिल (मार्की प्लेयर)
-
अमृतसर सूर्माज: अभिषेक शर्मा (मार्की प्लेयर)
-
लुधियाना लायंस: अर्शदीप सिंह
-
जालंधर वॉरियर्स: प्रभसिमरन सिंह
-
मोहाली किंग्स: रमनदीप सिंह
-
बठिंडा रॉयल्स: गुरनूर बराड़
ऑक्शन अपडेट: सनवीर सिंह पर लगी सबसे बड़ी बोली
लीग के पहले चरण की नीलामी (Auction) में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। फाजिल्का फाल्कन्स ने उन्हें ₹13.20 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। अब सनवीर को शुभमन गिल के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा।
ऑक्शन के अन्य प्रमुख खिलाड़ी:
-
नमन धीर: ₹10.80 लाख (अमृतसर सूर्माज)
-
अमोलप्रीत सिंह: ₹8.20 लाख (मोहाली किंग्स)
-
हरनूर सिंह: ₹7.00 लाख (बठिंडा रॉयल्स)
-
अश्वनी कुमार: ₹7.00 लाख (बठिंडा रॉयल्स)
-
सुखदीप बाजवा: ₹6.00 लाख (जालंधर वॉरियर्स)
-
हरप्रीत बराड़: ₹4.00 लाख (मोहाली किंग्स)
-
मयंक मार्कंडे: ₹1.50 लाख (अमृतसर सूर्माज)
लीग का फॉर्मेट और नियम
-
अवधि: 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 (13 दिनों का रोमांच)
-
कुल मुकाबले: 27 मैच
-
टीम पर्स: प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹45 लाख का पर्स था।
-
स्क्वाड साइज: हर टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं।
