कप्तानी डेब्यू से पहले श्रेयस अय्यर का रहस्यमयी इंस्टा बायो, जानें 'सेकंड डेट ऑफ बर्थ' (DOB) का असली सच
Shreyas Iyer Captaincy Debut & Instagram Bio: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून 2026 को बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह सीरीज स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अपने इस कप्तानी डेब्यू से ठीक पहले अय्यर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो अपडेट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है।
श्रेयस ने अपने बायो में दूसरी जन्मतिथि (Second DOB) के रूप में 25/12/2025 लिखा है। इसे देखने के बाद क्रिकेट प्रेमी लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस तारीख का रहस्य क्या है।
क्या है श्रेयस अय्यर की इस 'दूसरी जन्मतिथि' का मतलब?
दअरसल, इस तारीख के पीछे अय्यर के करियर और जिंदगी का सबसे भावुक और संघर्षपूर्ण दौर छिपा है अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान श्रेयस अय्यर एक मैच में कैच पकड़ते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चोट इतनी खतरनाक थी कि उनके पेट के अंदरूनी हिस्से में कट लग गया था और इंटरनल ब्लीडिंग (आंतरिक रक्तस्राव) होने लगी थी। उन्हें तुरंत इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त खेल जगत में यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या अय्यर अब कभी दोबारा मैदान पर वापसी कर पाएंगे या नहीं।
इस गंभीर चोट के कारण श्रेयस लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 वही ऐतिहासिक दिन था जब अय्यर पूरी तरह फिट होकर पहली बार नेट्स पर लौटे और अपने हाथ में बल्ला थामा। फैंस और विशेषज्ञों का मानना है कि मैदान पर वापसी का यह दिन अय्यर के लिए किसी पुनर्जन्म से कम नहीं था, यही वजह है कि उन्होंने इसे अपनी 'दूसरी जन्मतिथि' (Second DOB) मानकर इंस्टा बायो में जगह दी है।
हालिया प्रदर्शन: कैसा रहा है अय्यर का फॉर्म?
श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के बाद हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की थी।अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अय्यर का बल्ला शांत रहा और वे एक भी हाफ सेंचुरी (अर्धशतक) नहीं लगा सके। हालांकि, इससे ठीक पहले आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। अय्यर ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में दमदार बल्लेबाजी करते हुए लगभग 500 रन ठोके थे।
आईपीएल और टी20 फॉर्मेट में उनके इसी आक्रामक और निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए सिलेक्टर्स ने न सिर्फ उनकी टीम में वापसी कराई, बल्कि उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए कप्तानी का बड़ा जिम्मा भी सौंपा है। चोट के खौफनाक दौर को पीछे छोड़कर एक नए रूप में सामने आए श्रेयस अय्यर के लिए आयरलैंड और उसके बाद होने वाला इंग्लैंड दौरा बतौर कप्तान एक परीक्षा की तरह होगा। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि अपनी 'दूसरी जिंदगी' की शुरुआत करने वाले अय्यर अपनी कप्तानी के इस नए सफर का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में करेंगे।
