स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी

Smriti Mandhana creates history; becomes the first female player to complete 11,000 runs in international cricket.
 
Smriti Mandhana

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनकी शानदार पारी के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गोल्ड मेडल मुकाबले में मंधाना ने शतक से भले ही चूक गईं, लेकिन उनकी 45 गेंदों पर खेली गई 79 रन की तेजतर्रार पारी भारतीय पारी की बड़ी ताकत बनी। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए।

11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उतरने से पहले ही स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन चुकी थीं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। मिताली राज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,868 रन बनाए थे।अब मंधाना ने 11 हजार रन का आंकड़ा पार करते हुए महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

fgjkf

टेस्ट, वनडे और टी20 में ऐसा रहा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट मैचों में 788 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।वनडे क्रिकेट में मंधाना ने 120 मुकाबलों में 5,411 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 179 मैचों में 4,867 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम दो शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79 रन की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए। इसके बाद ऋचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय स्कोर को 216 रन तक पहुंचाया।217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं स्मृति मंधाना ने व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर इस जीत को और यादगार बना दिया।

Tags