south africa vs new zealand semi final 2026 : क्या न्यूजीलैंड दोहराएगा 2015 का इतिहास या दक्षिण अफ्रीका रचेगा नया कीर्तिमान?
south africa vs new zealand head to head t20 ; टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में आयोजित होगा। दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।
ग्रुप स्टेज में भी इन दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है, जहां दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की थी। हालांकि नॉकआउट मुकाबले का दबाव अलग होता है और यहां दोनों टीमों के पास खुद को साबित करने का मौका रहेगा।
टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 12 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 7 बार सफलता मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं और पांचों बार दक्षिण अफ्रीका विजयी रही है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी अफ्रीकी टीम शानदार लय में है और लगातार सात मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
भारत में खेलने का अनुभव न्यूजीलैंड के पक्ष में
हालांकि आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के पास भारत में खेलने का हालिया अनुभव है। कीवी टीम इस साल की शुरुआत से ही भारत में खेल रही है। वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। ऐसे में भारतीय परिस्थितियों की समझ उन्हें सेमीफाइनल में बढ़त दिला सकती है।
आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड किसी नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगे। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के अन्य फॉर्मेट में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन आईसीसी नॉकआउट मैच खेले गए हैं और तीनों बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है
-
2011 वनडे वर्ल्ड कप (क्वार्टर फाइनल) – न्यूजीलैंड ने ढाका में 49 रन से जीत दर्ज की।
-
2015 वनडे वर्ल्ड कप (सेमीफाइनल) – ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की।
-
2025 चैंपियंस ट्रॉफी – न्यूजीलैंड ने 50 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया।
इन आंकड़ों से साफ है कि नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दक्षिण अफ्रीका इस बार इतिहास बदल पाती है या फिर कीवी टीम अपना दबदबा कायम रखेगी। सेमीफाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है, जहां आंकड़े, अनुभव और मौजूदा फॉर्म—तीनों की असली परीक्षा होगी।
