Sri Lanka vs Bangladesh, Super Fours, Match 1 : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टीमों की ताक़त और चुनौतियाँ

Sri Lanka vs Bangladesh, Super Fours, Match 1 : Sri Lanka vs Bangladesh  Team Strengths and Challenges
 
Sri Lanka vs Bangladesh,

Sri Lanka vs Bangladesh, Super Fours, Match 1 (B1 v B2)   :  श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसका मध्यक्रम है। हालाँकि पथुम निसंका शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन मुकाबलों में दो अर्धशतक की बदौलत कुल 124 रन बनाए हैं और टीम को उनसे एक और ठोस शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस, जो पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे, ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेलकर लय हासिल कर ली है। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल मिशारा भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब टीम को कप्तान चरित असलंका, अनुभवी कुसल परेरा और ऑलराउंडर दासुन शनाका से योगदान की दरकार होगी।

श्रीलंका ने अपने सभी ग्रुप मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए बढ़िया प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर टीम शनिवार को टॉस जीतती है, तो संभावना है कि वह इसी रणनीति को आगे बढ़ाए।

गेंदबाजी और फील्डिंग – श्रीलंका की मजबूती

बल्लेबाजी के अलावा श्रीलंका की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही शानदार रही हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा अब तक पांच विकेट झटक चुके हैं और टूर्नामेंट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश सुपर-4 में श्रीलंका की जीत की वजह से पहुँचा है। अगर गुरुवार को श्रीलंका अफगानिस्तान से हार जाता, तो बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो जाता।

बांग्लादेश को चाहिए संतुलन

बांग्लादेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत हांगकांग को सात विकेट से हराकर की थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान पर आठ रन की जीत के बाद उसने वापसी जरूर की, लेकिन टीम के लिए बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। अगर बांग्लादेश को जीत दर्ज करनी है तो कप्तान लिटन दास, सैफ हसन, तंजीद हसन और तौहीद हृदाय जैसे बल्लेबाजों को लगातार रन बनाने होंगे। इसके साथ ही गेंदबाजों और फील्डरों को भी तालमेल बिठाना होगा।

Sri Lanka vs  Bangladesh Squads

Bangladesh Squad: Saif Hassan, Tanzid Hasan Tamim, Litton Das(w/c), Towhid Hridoy, Shamim Hossain, Jaker Ali, Nurul Hasan, Nasum Ahmed, Rishad Hossain, Mustafizur Rahman, Taskin Ahmed, Tanzim Hasan Sakib, Shoriful Islam, Parvez Hossain Emon, Mohammad Saifuddin, Mahedi Hasan

Sri Lanka Squad: Pathum Nissanka, Kusal Mendis(w), Kamil Mishara, Kusal Perera, Charith Asalanka(c), Kamindu Mendis, Dasun Shanaka, Wanindu Hasaranga, Dushmantha Chameera, Nuwan Thushara, Nuwanidu Fernando, Binura Fernando, Chamika Karunaratne, Janith Liyanage, Matheesha Pathirana, Maheesh Theekshana

Tags