स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप: लखनऊ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ में आयोजित स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें लखनऊ की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन कर जूनियर और मिनी वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों के जूनियर वर्ग का खिताब आगरा और मिनी वर्ग का खिताब जीबी नगर ने जीता।
मुख्य अतिथि उत्तर रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी और विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा 'अन्नू' व वरिष्ठ प्रचारक कृपा शंकर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
शानदार रहा लखनऊ का खेल प्रदर्शन
रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में लखनऊ की लड़कियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
-
सेमीफाइनल में लखनऊ ने मुरादाबाद को 9-0 से हराया, जिसमें काव्या ने 4 और आद्या ने 5 गोल किए।
-
फाइनल में काव्या (3 गोल) और आराध्या (2 गोल) के दमदार खेल की बदौलत लखनऊ ने आगरा को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की।
गोलकीपर परनिका वर्मा ने भी शानदार बचाव किया।
मिनी वर्ग (अंडर-11) में भी लखनऊ की बच्चियों ने ग़ज़ब का खेल दिखाया।
-
सेमीफाइनल में गाजियाबाद को 7-0 से हराया।
-
फाइनल में जीबी नगर को 5-0 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पूरे टूर्नामेंट में अरु, काव्या और आराध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच नीरज श्रीवास्तव और मुस्कान को दिया।
कोच और एसोसिएशन का बयान
डीपीएस गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ के कोच नीरज श्रीवास्तव और रोलबॉल लखनऊ की सचिव मंजू श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। चाहे गोलकीपिंग हो, डिफेंस हो या अटैकिंग – हर क्षेत्र में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाया।
विजेताओं को मिली बधाई
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोलबॉल के सचिव संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल, आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, गौरव साहनी, अनुपेंद्र, मनीष वर्मा, डॉ. अभय, लक्ष्मी, डॉ. मनोज पाठक, नफीस अहमद, रामगोपाल सिंह, मनोज तिवारी, अनंत, अभिषेक, अफजल, मुकेश, ऋषि, पंकज, प्रज्ज्वल, मंशुल समेत कई खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
