Suryakumar Yadav : एशिया कप 2025 जीतने के बाद सूर्या ने पूरी मैच फीस दान करने का किया ऐलान
सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा मैंने फैसला किया है कि इस टूर्नामेंट की पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम में आतंकी हमले से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दान करूंगा। आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।”रिपोर्ट्स के अनुसार, एक टी20 मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लगभग 4 लाख रुपये मिलते हैं। चूँकि सूर्यकुमार ने सातों मैच खेले, इसलिए वे लगभग 28 लाख रुपये दान करेंगे।
एक ही दिल है सूर्या भाऊ कितनी बार जीतोगे?
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 29, 2025
कल Asia Cup जीतने के बाद Suryakumar Yadav ने अनाउंस किया कि
वह Asia Cup के अपने सभी 7 मैचों की मैच फीस भारतीय सेना को दान करते हैं🔥
pic.twitter.com/gjNWjuQYqG
फाइनल में भारत की जीत
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि संजू सैमसन और शिवम दुबे ने अहम पारियां खेलीं। इस जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा T20 एशिया कप और कुल मिलाकर नौवां एशिया कप खिताब जीता।
पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सूर्यकुमार ने दोहराया कि यह फैसला उन्होंने पहले ही कर लिया था, लेकिन मीडिया से पूछे जाने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह योगदान उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है।
ट्रॉफी विवाद से टूर्नामेंट में तनाव
फाइनल जीत के बाद भी विवाद थम नहीं सका। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। भारतीय टीम चाहती थी कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के वाइस चेयरमैन खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी प्राप्त की जाए, लेकिन नकवी इसके लिए तैयार नहीं हुए। अंततः आयोजकों को ट्रॉफी मंच से हटानी पड़ी और नकवी ट्रॉफी व मेडल लेकर होटल चले गए।
पूरे टूर्नामेंट में विवाद
यह पहला मौका नहीं था जब एशिया कप विवादों में घिरा।
-
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब एक घंटे तक अटका रहा और बिना ट्रॉफी वितरण के अचानक समाप्त कर दिया गया।
-
लाइव प्रसारण के दौरान कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि भारतीय टीम ने ट्रॉफी और अवॉर्ड्स लेने से इनकार कर दिया है।
-
टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच भी तनाव देखने को मिला, जब भारतीय खिलाड़ियों ने दो बार पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना किया था। इस पर पाकिस्तान ने ICC में शिकायत दर्ज कराई थी।
