T20 Most Sixes in 2026: मिचेल मार्श ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, जानें साल 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा T20 छक्के?
Most Sixes in T20 Cricket 2026: साल 2026 में T20 क्रिकेट में अपने विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने छक्कों की रेस में भारत के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाजों की स्थिति और भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।
फिन एलन नंबर-1, मार्श दूसरे स्थान पर
इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में फिन एलन ने 45 मैचों में 97 छक्के लगाकर पहला स्थान बरकरार रखा है।ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने हालिया मुकाबलों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 मैचों में 89 छक्के पूरे कर लिए हैं और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।वहीं भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 22 मैचों में 86 छक्कों के साथ अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज
इस सूची में भारत के तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा छठे और ईशान किशन सातवें स्थान पर मौजूद हैं। यह भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक टी20 प्रदर्शन का संकेत माना जा रहा है।
2026 में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | छक्के |
|---|---|---|---|
| 1 | फिन एलन (न्यूजीलैंड) | 45 | 97 |
| 2 | मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) | 33 | 89 |
| 3 | वैभव सूर्यवंशी (भारत) | 22 | 86 |
जिम्बाब्वे दौरे पर चमके थे वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया।इसके अलावा, 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए उन्हें ईस्ट ज़ोन टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक वैभव 14 मैचों में 538 रन बना चुके हैं।अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आने वाले मुकाबलों पर होंगी कि क्या वैभव सूर्यवंशी फिर से छक्कों की इस रेस में शीर्ष स्थान हासिल कर पाते हैं या मिचेल मार्श और फिन एलन अपनी बढ़त बनाए रखते हैं।
