T20 World Cup 2026 : भारत–जिम्बाब्वे से पहले अहमदाबाद का मैच तय करेगा सेमीफाइनल की दिशा
अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका
दिन का मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।भले ही यह मैच भारत का नहीं है, लेकिन इसका सीधा असर टीम इंडिया की संभावनाओं पर पड़ेगा।
क्यों अहम है यह मुकाबला?
वेस्टइंडीज ने अपने पहले सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। इस बड़ी जीत के कारण उनका नेट रन रेट काफी मजबूत है। अगर वेस्टइंडीज जीतती है: उनके 4 अंक हो जाएंगे। नेट रन रेट और बेहतर हो सकता है। ऐसे में भारत अपने दोनों मैच जीत भी ले, तो नेट रन रेट के कारण मुश्किल में पड़ सकता है।
भारत को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ सकती है, जो चुनौतीपूर्ण होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है वेस्टइंडीज 2 अंकों पर ही रहेगा।भारत के लिए समीकरण आसान हो जाएंगे। टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है।
शाम को चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला भले ही मुख्य आकर्षण हो, लेकिन असली गणित दोपहर में अहमदाबाद में तय होगा। भारतीय टीम और फैंस की नजरें पहले वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर टिकी रहेंगी, क्योंकि वही मुकाबला सेमीफाइनल की राह को आसान या कठिन बना सकता है।
