T20 World Cup 2026: "बुमराह नेशनल ट्रेजर हैं" वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्या ने संजू और हार्दिक पर लुटाया प्यार

T20 World Cup 2026: "Bumrah is a national treasure"—Captain Surya showers love on Sanju and Hardik after becoming world champions
 
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026  कप्तान के तौर पर अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में इतिहास रचने वाले सूर्यकुमार यादव जीत के बाद बेहद भावुक और खुश नजर आए। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदने के बाद सूर्या ने अपनी टीम के जांबाजों की जमकर तारीफ की। हालांकि, सूर्या खुद फाइनल में 'गोल्डन डक' (शून्य) पर आउट हुए, लेकिन उनकी कप्तानी की धार ने कीवियों को पस्त कर दिया।

बीसीसीआई और जय शाह का जताया आभार

मैच के बाद सूर्या ने इस सफर को याद करते हुए कहा कि विश्व चैंपियन बनने की फीलिंग को समझने में अभी थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा यह एक लंबा सफर रहा है जो 2024 के बाद शुरू हुआ। मैं बीसीसीआई और जय शाह भाई का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया और कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।"

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत का खास अनुभव

सूर्या ने बताया कि अहमदाबाद के इस ऐतिहासिक मैदान पर ट्रॉफी उठाना एक अलग ही अहसास है। उन्होंने कहा कि टीम 2024 वर्ल्ड कप की अच्छी आदतों को ही आगे बढ़ाना चाहती थी और हर खिलाड़ी अपनी काबिलियत को बखूबी समझता था।

संजू, बुमराह और हार्दिक की तारीफ में पढ़े कसीदे

कप्तान ने जीत का श्रेय व्यक्तिगत प्रदर्शनों को देते हुए कई खिलाड़ियों के नाम लिए

  • संजू सैमसन: सूर्या ने कहा कि संजू के फॉर्म में आने की टाइमिंग बिल्कुल सही थी। उन्होंने मौके पर रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

  • जसप्रीत बुमराह: संजू की बात को दोहराते हुए सूर्या ने बुमराह को 'नेशनल ट्रेजर' (राष्ट्रीय धरोहर) करार दिया। उन्होंने कहा, "बुमराह पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं, उन्हें पता है कि कब और क्या करना है।"

  • युवा सितारे: उन्होंने वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बताया। साथ ही हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के अनुभव को सिस्टम की ताकत कहा।

फाइनल का लेखा-जोखा: स्कोरकार्ड पर एक नजर

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 255 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई। भले ही सूर्या का बल्ला फाइनल में नहीं चला, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत को दुनिया की पहली ऐसी टीम बना दिया जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

Tags