T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, सेमीफाइनल की उम्मीदों पर टिका मुकाबला

New Zealand vs Sri Lanka T20 World Cup 2026: New Zealand vs Sri Lanka, semi-final hopes hinge on the match
 
New Zealand vs Sri Lanka

New Zealand vs Sri Lanka, 46th Match, Super 8 ICC Men's T20 World Cup 2026 -   ICC Men's T20 World Cup में बुधवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यह अहम मुकाबला कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। न्यूजीलैंड का सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे टीम को एक अंक मिला। हालांकि ग्रुप स्टेज में कीवी टीम का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा था।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर नजर

Tim Seifert शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। वहीं Glenn Phillips ने कनाडा के खिलाफ 36 गेंदों में 76 रन ठोककर अपनी लय हासिल कर ली है। Rachin Ravindra बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीलंका को निसांका-मेंडिस से उम्मीद

श्रीलंका ने सुपर-8 की शुरुआत हार के साथ की। इंग्लैंड के खिलाफ 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई थी। अब टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें होंगी।Pathum Nissanka और Kusal Mendis शानदार फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनसे मजबूत शुरुआत की दरकार होगी। गेंदबाजी में Dunith Wellalage ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। Dilshan Madushanka और Maheesh Theekshana ने भी दो-दो विकेट लेकर प्रभावित किया था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं।

  • न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं।

  • श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

रिकॉर्ड कीवी टीम के पक्ष में जरूर है, लेकिन नॉकआउट की रेस में दबाव दोनों पर बराबर रहेगा।

कैसी होगी पिच?

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद देती है। सतह थोड़ी धीमी रहती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत हो सकती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 144 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 129 रन

मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि सेमीफाइनल की दौड़ में कौन मजबूत दावेदारी पेश करता है।

Tags