Powered by myUpchar
indian criket team vegetarian : भारतीय क्रिकेट टीम के ये 10 खिलाड़ी जो मांस खाना पसंद नही करते

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए काफी मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर शुद्ध शाकाहारी है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम में खास योगदान रहा है। गौतम गंभीर ने आज तक मार्ग को कभी भी हाथ नहीं लगाया। मैं हमेशा ही एक शुद्ध शाकाहारी भोजन लेते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी खराब फिटनेस को लेकर फैन्स उन्हें कई बार वडा पांव के नाम से चिढ़ाते हैं। खराब फिटनेस को लेकर उन पर कई बार नॉन वेज खाने के आरोप लगते हैं, लेकिन ये सच्चाई नहीं है बल्कि रोहित शर्मा एक शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने आज तक कभी मांसाहारी भोजन नहीं खाया है । आपको बता दे। कि रोहित शर्मा को दाल चावल बहुत पसंद है। वे घर पर भी केवल और केवल शाकाहारी भोजन खाना काफी पसंद करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के पूर्व सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नॉनवेज खाना काफी पसंद था। भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रोफ़ी जिताने वाले धोनी मांसाहारी भोजन का त्याग कर चूके हैं। वि शाकाहारी भोजन ही खाना बेहद पसंद करते हैं। धोनी को गाय का दूध पीना बहुत पसंद हैं। रात में धोनी ज्यादा भारी खाना नहीं खाते। वे दो तीन चपाती, हरी सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। वह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन लेते हैं, जिसमें वे सब्जियां, फ्रूट्स, बीन्स, नट्स, सीड्स, टोफू, प्लांट, सब्जियों जैसी चीजें खाते हैं। कभी जमकर जंक फूड और मांस मछली खाने वाले विराट अब वेगन डाइट फॉलो करते है।
सुरेश रैना
सुरेश रैना एक समय ऐसा भी था जब सुरेश रैना बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते थे। तब अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। रहना कश्मीरी पंडित परिवार से नाता रखते हैं। ऐसे में यह तो स्वाभाविक है कि वे नॉन वेज से काफी दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू में इस ने साफ शब्दों में कहा था कि वह शुद्ध शाकाहारी है। जो हरी सब्जियों का खोरा खाना काफी पसंद करते हैं।
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वीरेंद्र सहवाग को मांसाहारी भोजन से सख्त नफरत है। वे शुद्ध शाकाहारी भोजन ही खाना पसंद करते हैं। भले ही सहवाग जाट परिवार से नाता रखते हैं, लेकिन उन्होंने कभी नॉन वेज खाने को हाथ तक नहीं लगाया।
ईशांत शर्मा
इशान्त शर्मा 6.3 फिट हाइट वाले ईशांत शर्मा काफी तेज गेंदबाज हैं। ईशांत शर्मा को ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है। इन्होंने अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कभी भी नॉन वेज चीज़ को हाथ तक नहीं लगाया। वो पहले से ही शुद्ध शाकाहारी भोजन लेते थे और उन्हें ग्रीन सब्जी काफी पसंद है।
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को शाकाहार भोजन काफी पसंद करते हैं। पुजारा भगवान में काफी आस्था रखते हैं, इसीलिए वे केवल और केवल शाकाहारी भोजन खाना ही पसंद करते हैं। उन्होंने आज तक कभी भी मांस मच्छी का सेवन नहीं किया है।पुजारा को उनके सासु माँ के हाथ से बने सोयाबीन के लड्डू बेहद पसंद है।
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच रह चूके अनिल कुंबले एक सफल स्पिनर गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक ही पारी में 10 में से 10 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले शुद्ध शाकाहारी हैं। वे मांसाहारी खाने से काफी दूर ही रहते हैं। अनिल कुंबले को घर का बना हुआ शुद्ध शाकाहारी खाना ही बेहद पसंद है।
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले रविचंद्रन अश्विन आज भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ऐक्टिव हैं। वे अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए केवल और केवल शाकाहारी भोजन खाते हैं। उन्होंने कभी भी मांसाहारी भोजन को हाथ नहीं लगाया है।