स्वर्गीय अजहर अली पिजन प्रतियोगिता की ट्रॉफी सेरेमनी संपन्न
लखनऊ। उजरियांव, गोमती नगर में स्वर्गीय अजहर अली पिजन प्रतियोगिता की ट्रॉफी सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक ताबिश सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में लखनऊ शहर के कई प्रमुख पिजन क्लबों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में तबरेज पिजन क्लब, उजरियांव गोमती नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शरीक नजर पिजन क्लब दूसरे और फरजान पिजन क्लब तीसरे स्थान पर रहा। विजेता क्लबों को क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौर ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौर के साथ सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन सज्जन अली, सेक्टर वार्डन शाजिया सिद्दीकी, नासिर अली, आरिफ कमाल उर्फ पप्पू मलिहाबाद, सुनील त्यागी प्रयागराज, आरिफ इकबाल पीजीआई, शाद, उजमी, अदनान, विक्की सिद्दीकी, अमित यादव, अंकित चिनहट, राजेश वकील, अभिषेक, मानू, अंकित पाल सहित बड़ी संख्या में पिजन क्लबों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई। अंत में सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन सज्जन अली और आयोजक ताबिश सिद्दीकी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
