UP T20 League :Noida Super Kings ने Kanpur Super Star को 8 विकेट से हराया

Bhuvneshwar Kumar Man of the Match चुने गए जिनकी सधी गेंदबाजी के चलते Kanpur Super Star की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। Noida Super Kings ने अलमास और कप्तान नीतीश की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 19वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
Green Park Stadium में लीग के नौवें दिन पहला मुकाबला Noida Super Kings बनाम Kanpur Super Star के बीच खेला गया।टास जीतकर नोएडा ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया जिसे तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने पहले ही ओवर में सौरभ दुबे (0) को आउट कर सही साबित कर दिया। दूसरे विकेट के लिए अंश यादव और समीर रिजवी के बीच 52 रनों की अहम साझेदारी हुई। समीर 37 रन पर कुनाल त्यागी की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं, अंश 32 रन पर किशन की गेंद का शिकार बने।
कप्तान अक्शदीप नाथ ने संदीप तोमर के साथ टीम का स्कोर 112 तक पहुंचाया। कानपुर को चौथा झटका कप्तान अक्शदीप (31) के रूप में लगा। वह नमन की गेंद पर पगबाधा हुए। इसके बाद प्रांजल (6) और प्रशांत (8) भुवनेश्वर का शिकार बने। Kanpur की लड़खड़ाई पारी को संदीप तोमर ने 20 गेंद पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर संभाला। नोएडा की ओर से गेंदबाजी में Bhuvneshwar भुवनेश्वर ने तीन और ईशान ने दो विकेट चटकाए।
Bhuvneshwar Kumar won the match in the Super Over for his team in the UP T20 League.pic.twitter.com/RqA5teyIuo
— Aadarsh (@AadarshParab) September 7, 2023