US Open 2023 : टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने US Open में रच दिया इतिहास

दोनों ने गुरुवार को Pierre-Hugues Herbert in New York और निकोलस माहुत की फ्रांसीसी जोड़ी पर 7-6 (7-3), 6-2 से जीत हासिल की। बोपन्ना (Bopanna) का किसी ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल स्पर्धा में इस साल यह दूसरा फाइनल होगा। छठी वरीयता प्राप्त इस इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी विंबलडन के फाइनल में भी अपना स्थान पक्का किया था। तब हार का सामना करना पड़ा था।
बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने फाइनल में पहुंचकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ग्रैंड स्लैम के ओपन एरा (1968 से) में किसी फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने कनाडा के डैनियल नेस्टर का रिकॉर्ड तोड़ा। बोपन्ना 43 साल छह महीने की आयु में फाइनल तक पहुंचे हैं। वहीं, नेस्टर ने 43 साल चार महीने की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।
Rohan Bopanna 2010 के बाद US Open 2023 में पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल तक पहुंचे हैं
बोपन्ना (Rohan Bopanna) 2010 के बाद यूएस ओपन में पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल तक पहुंचे हैं। पिछली बार उन्होंने अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार एहसाम उल हक कुरैशी के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। फाइनल में इस बार बोपन्ना और एबडेन का मुकाबला अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम और जोए सैलिसबरी से होगा। बोपन्ना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में पुरुष युगल का खिताब जीतना चाहेंगे। वह अब तक एक बार फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल का खिताब 2017 में जीत चुके हैं।
Ageing like a fine 🍷Bopanna 🥳#Tennis🎾
— SAI Media (@Media_SAI) September 8, 2023
🇮🇳's @rohanbopanna along with partner @mattebden knocked out 5⃣time champions Herbert and Mahut 7-6 & 6-2 in the SF of #USOpen
🥳
Bopanna, a #TOPSchemeAthlete has now entered his 2⃣nd Grand Slam Men's Doubles Final, 13 years after… pic.twitter.com/xEZedO8Apc