भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Changes in Team India certain ahead of the second T20I against Afghanistan; will Vaibhav Suryavanshi get a chance?
 
Vaibhav Suryavanshi
Afghanistan vs India, 2nd T20I  :  भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बना चुकी है। हालांकि दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माना जा रहा है।

वरुण की जगह रवि बिश्नोई पर नजर

वरुण चक्रवर्ती हाल ही में चोट से उबरकर टीम में लौटे थे, लेकिन एक बार फिर चोटिल होने के कारण उन्हें दूसरे टी20 से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की ओर से अभी उनके आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में रवि बिश्नोई को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा भारत में खेलने का मौका?

दूसरा बड़ा सवाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक भारतीय जमीन पर कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि संजू सैमसन 8 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में दूसरे मैच में वैभव को मौका दिए जाने की चर्चा तेज है।

अगर संजू को बाहर किया जाता है तो ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला टॉस के समय ही स्पष्ट होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

  1. अभिषेक शर्मा
  2. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  3. ईशान किशन
  4. श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  5. तिलक वर्मा
  6. शिवम दुबे
  7. नीतीश कुमार रेड्डी
  8. अक्षर पटेल
  9. अर्शदीप सिंह
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. रवि बिश्नोई

Tags