विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही पहुंचे वृंदावन 

Virat Kohli and Bollywood star actress Anushka Sharma reached Vrindav as soon as they returned from Australia
विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही पहुंचे वृंदावन 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वाइफ और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी .....महाराज के आश्रम वृंदावन पहुंचे। एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में क्रिकेट किंग कहे जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। 

विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे सफल व्यक्तियों में से एक

वह उनके सामने पहुंचते ही शाष्टांग प्रणाम करते हैं और इसके बाद अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से सवाल भी पूछती हैं।वीडियो में श्री प्रेमानंद जी महाराज को अनुष्का की प्रशंसा करते हुए सुना जा सकता है। विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे सफल व्यक्तियों में से एक हैं 

और उनका इस तरह से आध्यात्म से जुड़ते देखना बड़ी बात है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी वृंदावन स्थित आश्रम का दौरा कर चके हैं। इंग्लैंड में अनुष्का आध्यात्म से जुड़े एक इवेंट में हिस्सा लेते देखा गया था।अनुष्का शर्मा कहती हैं कि महराज जी मैं मन में आपसे सवाल करती हूं

खेल के माध्यम से पूरे देश की मन में प्रसन्नता ला रहे

 और पता चलता है कि अगले दिन आपने उसी सवाल का जवाब किसी न किसी को दिया है। प्रेमानंद जी विराट कोहली की तारीफ करते कहते हैं- मैं साधना से आप सभी के मन में प्रसन्नता ला रहा हूं और वह एक खेल के माध्यम से पूरे देश की मन में प्रसन्नता ला रहे हैं। अगर ये विजयी हुए तो पूरे भारत में पटाखे उड़ाए जाते हैं।

पूरे देश में आनंद मनाया जाता है। क्या इनकी साधना नहीं है? यह भी तो इनकी साधना है। इनसे पूरा भारत जुड़ा हुआ है। उनका अभ्यास ही उनका भजन है। वह खेल से भगवान की सेवा कर रहे हैं।इस बीच 5वीं बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले  विराट कोहली के कंधों पर उम्मीदों का भार कुछ अधिक था। हालांकि, 36 वर्षीय खिलाड़ी बुरी तरह फेल रहा। उन्होंने 9 पारियों में 190 रन बनाकर दौरे का अंत किया। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.75 रहा। 

टीम से बाहर करने की भी सोशल मीडिया पर मांग होती रहती है

उन्होंने पर्थ में शतक जड़ा था, लेकिन उसके बाद वह इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके। यही वजह है कि उन्हें टीम से बाहर करने की भी सोशल मीडिया पर मांग होती रहती है।माना तो यहां तक जाता है कि उनका टेस्ट करियर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ ही खत्म हो चुका है, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ  उनका वनडे करियर खत्म हो जाएगा। इससे पहले वह 2024 में टी20 विश्व विजेता होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।


 

Share this story