विराट कोहली का ख़राब दौर, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 8वीं बार गोल्डन डक आउट हुए
Virat Kohli का खराब फॉर्म Indian Premier League 2026 में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेले गए मुकाबले में कोहली गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम को विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। इस विकेट के साथ कोहली के नाम आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
आईपीएल में 8वीं बार गोल्डन डक
Virat Kohli अब अपने आईपीएल करियर में 8वीं बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले वह साल 2023 में Rajasthan Royals के खिलाफ M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए थे।आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने Ishan Kishan और Sunil Narine की बराबरी कर ली है।
लगातार दूसरी पारी में नहीं खोल सके खाता
आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरी पारी रही जब Virat Kohli बिना खाता खोले आउट हुए। इससे पहले Lucknow Super Giants के खिलाफ मुकाबले में वह पारी की दूसरी गेंद पर डक का शिकार बने थे।कोहली के आईपीएल करियर में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब वह लगातार दो पारियों में खाता खोलने में असफल रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में Lucknow Super Giants और Sunrisers Hyderabad के खिलाफ लगातार मुकाबलों में वह डक पर आउट हुए थे। खास बात यह रही कि दोनों बार वह गोल्डन डक का शिकार बने थे।
