विराट कोहली का तूफानी शतक से RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, 57th Match, Indian Premier League 2026 - Indian Premier League के 57वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेले गए इस मैच के हीरो रहे Virat Kohli, जिन्होंने नाबाद शतक जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई।
लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट ने दमदार वापसी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विराट ने सिर्फ 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो IPL करियर का उनका 9वां शतक रहा।
KKR ने बनाए 192 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
- Angkrish Raghuvanshi — 71 रन
- Rinku Singh — नाबाद 49 रन
- Cameron Green — 32 रन
RCB की ओर से Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood और Rasikh Salam को 1-1 विकेट मिला।
कोहली-पडिक्कल की साझेदारी ने बदला मैच
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Royal Challengers Bengaluru की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Jacob Bethell जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और Devdutt Padikkal ने शानदार साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया। पडिक्कल ने 39 रन बनाए, जबकि Rajat Patidar ने 11 रन का योगदान दिया।
अंत में Jitesh Sharma ने तेज 8 रन बनाकर टीम को 19.1 ओवर में जीत दिला दी। यह मुकाबला विराट कोहली के लिए कई मायनों में खास रहा। इस मैच के साथ वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने और टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
