West Indies vs Pakistan, 1st ODI : पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज आज से वनडे सीरीज का आगाज़, रिजवान और शाई होप संभालेंगे कप्तानी

Pakistan vs West Indies start ODI series from today, Rizwan and Shai Hope will handle captaincy
 
West Indies vs Pakistan, 1st ODI  :  पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज आज से वनडे सीरीज का आगाज़, रिजवान और शाई होप संभालेंगे कप्तानी

West Indies vs Pakistan, 1st ODI :  पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां वह तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर शानदार शुरुआत कर चुकी है। अब टीम का अगला मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में होगा, जिसकी शुरुआत 8 अगस्त से होगी। पहला वनडे त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की ओर से सीरीज की कमान शाई होप के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान करेंगे।

इन खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें

वनडे सीरीज में कई स्टार खिलाड़ियों पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी। पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड की वापसी बड़ी खबर है, वहीं युवा प्रतिभाओं जैसे ज्वेल एंड्रयू और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को भी मौका मिला है।

कब और कहां देखें लाइव

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला वनडे मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। भारत में फैंस इस मैच को FanCode ऐप पर लाइव देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा, जिसे आप मोबाइल फोन और स्मार्ट टीवी दोनों पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Pakistan vs West Indies Squads

Pakistan Squad: Abdullah Shafique, Fakhar Zaman, Babar Azam, Mohammad Rizwan(w/c), Salman Agha, Hussain Talat, Shaheen Afridi, Naseem Shah, Abrar Ahmed, Hasan Ali, Sufiyan Muqeem, Faheem Ashraf, Mohammad Haris, Hasan Nawaz, Saim Ayub, Mohammad Nawaz

West Indies Squad: Brandon King, Justin Greaves, Keacy Carty, Shai Hope(w/c), Sherfane Rutherford, Romario Shepherd, Amir Jangoo, Roston Chase, Matthew Forde, Gudakesh Motie, Shamar Joseph, Jayden Seales, Jediah Blades, Jewel Andrew, Evin Lewis