West Indies vs Pakistan, 2nd T20I : दूसरा T20 मुकाबला 3 अगस्त को फ्लोरिडा में, वेस्टइंडीज को हर हाल में चाहिए जीत

West Indies vs Pakistan, 2nd T20I: Second T20 match on 3 August in Florida, West Indies needs victory at all costs
 
West Indies vs Pakistan, 2nd T20I :  दूसरा T20 मुकाबला 3 अगस्त को फ्लोरिडा में, वेस्टइंडीज को हर हाल में चाहिए जीत
West Indies vs Pakistan, 2nd T20I: :  पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें 3 अगस्त 2025 को दूसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।

सीरीज में बनी रहने के लिए वेस्टइंडीज के सामने चुनौती

 

पहले मुकाबले में हार का सामना कर चुकी वेस्टइंडीज की टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। पाकिस्तान पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है और अगर वह यह मैच भी जीत लेता है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगा। वहीं वेस्टइंडीज को जीत के साथ सीरीज में वापसी करनी होगी।

 

 पिच रिपोर्ट

 

फ्लोरिडा की पिच शुरूआती ओवरों में बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा हो सकता है। ऐसे में स्पिन गेंदबाज़ों को बाद में अधिक मदद मिल सकती है। दोनों टीमों की ताकतवर खिलाड़ी पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी में फखर ज़मान, सईम अय्यूब, सलमान आगा और हसन नवाज से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाज़ी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सईम अय्यूब ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप, जेसन होल्डर, शमर जोसेफ, शेरफेन रदरफोर्ड और जॉनसन चार्ल्स जैसे खिलाड़ी टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे। गेंदबाज़ी में शमर जोसेफ का प्रदर्शन पहले मुकाबले में भी सराहनीय रहा था।

 

 अब तक का आमना-सामना

दोनों देशों के बीच 2011 से अब तक 22 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 16 पाकिस्तान, और 3 वेस्टइंडीज ने जीते हैं। वहीं 3 मुकाबले बेनतीजा रहे। पहले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 178 रन बनाए थे। सईम अय्यूब ने शानदार 57 रन की पारी खेली थी। जवाब में वेस्टइंडीज 164 रन ही बना सकी थी। मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाज़ी की थी।

 संभावित टीमें

 पाकिस्तान :  सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम।

 वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, एलिक एथनाज, जेदिया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

Tags