Women's Asia Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान महिला क्रिकेट मैच कब और कितने बजे होगा शुरू? यहां नोट कर लें तारीख और समय
भारत ने दोनों मुकाबलों में दर्ज की शानदार जीत
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की थी। भारत ने इस मुकाबले को 94 रन से अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने हांगकांग चाइना के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया और 137 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।लगातार दो जीत के साथ भारत के खाते में चार अंक हैं और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है।
5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला 5 सितंबर 2026, शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा।मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस मुकाबले से करीब आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा। निर्धारित समय के अनुसार मैच रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे तक चल सकता है।
पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल किए हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ मुकाबला उसके लिए भी बेहद अहम होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद है।
भारत की संभावित टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।
पाकिस्तान की संभावित टीम
सदफ शमास, गुल फिरोजा, इमान फातिमा, आयशा जफर, मुनीबा अली (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नशरा संधू, सादिया इकबाल, तुबा हसन, वहीदा अख्तर, शवाल जुल्फिकार, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, उम्म-ए-हानी और इमान नसीर।
