Women's T20 Asia Cup 2026: भारत बनाम हांगकांग मुकाबला आज, जानें मैच का समय, वेन्यू और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

Women's T20 Asia Cup 2026: India vs Hong Kong match today; get full details on match time, venue, and live telecast.
 
India Women vs Hong Kong, China Women

India Women vs Hong Kong, China Women, Match 7, Group A, Women's Asia Cup 2026   :  महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान के दूसरे मुकाबले में हांगकांग चाइना का सामना करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ शानदार अंदाज में की थी और 94 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम की कोशिश हांगकांग चाइना के खिलाफ भी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की ओर अपना कदम मजबूत करने की होगी।

टूर्नामेंट में अब तक दोनों ग्रुपों को मिलाकर कई मुकाबले खेले जा चुके हैं। ग्रुप-बी में गत चैंपियन श्रीलंका ने अपने दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं ग्रुप-ए में भारत की शुरुआत बेहद प्रभावशाली रही है।

भारत बनाम हांगकांग चाइना मैच कब और कहां होगा?

भारत और हांगकांग चाइना के बीच महिला टी20 एशिया कप 2026 का मुकाबला 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत रात 8 बजे होगी, जबकि मुकाबले का टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV के माध्यम से उपलब्ध होगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस घर के अलावा मोबाइल पर भी भारत और हांगकांग चाइना के बीच होने वाले इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी नजरें

थाईलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। टीम की ओर से ओपनर शैफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मोर्चा संभाला था।अब हांगकांग चाइना के खिलाफ मुकाबले में सभी की निगाहें स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर रहेंगी। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के पास इस मैच में लय हासिल करने और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका होगा।भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले की जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी और उसकी कोशिश हांगकांग चाइना को हराकर ग्रुप-ए में अपनी स्थिति और मजबूत करने की होगी।

Tags