Womens T20 Asia Cup 2026 Points Table Updat : पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया और श्रीलंका का दबदबा, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर
ग्रुप-ए में भारत नंबर-1, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर
ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में भारतीय महिला टीम दो अंकों के साथ शीर्ष पर है। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस जीत के बाद भारतीय टीम का नेट रनरेट +4.700 है।
पाकिस्तान महिला टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत कर चुकी है। उसने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 35 रन से शिकस्त दी। पाकिस्तान के खाते में दो अंक हैं और उसका नेट रनरेट +1.750 है। हालांकि नेट रनरेट के मामले में भारत से पीछे होने के कारण पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।
थाईलैंड ने ग्रुप-ए में अपने तीनों मुकाबले खेल लिए हैं। टीम को एक मैच में जीत मिली, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। उसके खाते में दो अंक हैं, लेकिन -2.050 के नेट रनरेट के कारण वह तीसरे स्थान पर है।हांगकांग चाइना की टीम ग्रुप-ए में फिलहाल चौथे स्थान पर है। उसने एक मुकाबला खेला है, जिसमें उसे हार मिली। टीम का नेट रनरेट -0.300 है।
ग्रुप-बी में श्रीलंका की मजबूत शुरुआत
ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। श्रीलंका ने अपने शुरुआती मैच में मेजबान यूएई को नौ विकेट से हराया। इस जीत के साथ उसके दो अंक हैं और उसका नेट रनरेट +6.263 है।
बांग्लादेश महिला टीम भी जीत के साथ अभियान शुरू कर चुकी है। उसने अपना पहला मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल किए हैं। +3.550 के नेट रनरेट के साथ बांग्लादेश ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर है।इंडोनेशिया महिला टीम को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम का नेट रनरेट -3.550 है और वह तीसरे पायदान पर है।वहीं मेजबान यूएई महिला टीम को शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हार मिली। -6.263 के नेट रनरेट के साथ यूएई ग्रुप-बी में चौथे स्थान पर है।
पॉइंट्स टेबल पर एक नजर
ग्रुप-ए: भारत शीर्ष पर, पाकिस्तान दूसरे, थाईलैंड तीसरे और हांगकांग चाइना चौथे स्थान पर।
ग्रुप-बी: श्रीलंका पहले, बांग्लादेश दूसरे, इंडोनेशिया तीसरे और यूएई चौथे स्थान पर है।
टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ पॉइंट्स टेबल में बदलाव तय माना जा रहा है। खास तौर पर ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के बीच शीर्ष स्थान की होड़ पर सभी की नजरें रहेंगी।
