WPL 2026 : मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में पलटा मैच

नादिन डी क्लार्क की तूफानी पारी से आरसीबी का विजयी आगाज  
 
 नादिन डी क्लार्क

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 1st Match, Womens Premier League 2026 :  महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे संस्करण की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज में हुई। शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) को तीन विकेट से शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने नादिन डी क्लार्क की 63 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी के दम पर 19.6 ओवर में 157 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आखिरी चार गेंदों में बदली तस्वीर, डी क्लार्क बनीं हीरो

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।आरसीबी को पहला झटका ग्रेस हैरिस (25) के रूप में लगा, जिन्हें नेट सिवर-ब्रंट ने आउट किया। कप्तान स्मृति मंधाना (18) भी जल्द ही शबनिम इस्माइल की गेंद पर पवेलियन लौट गईं।सातवें ओवर तक आरसीबी के चार विकेट गिर चुके थे और स्कोर सिर्फ 50 के आसपास था। ऋचा घोष (6) भी सस्ते में आउट हो गईं। 65 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद आरसीबी संकट में नजर आने लगी।

मिडिल ऑर्डर में अरुंधति रेड्डी (20) ने नादिन डी क्लार्क का साथ दिया, लेकिन उनके आउट होते ही मुकाबला फिर मुंबई की ओर झुकता दिखा। इसके बाद श्रेयंका पाटिल (1) भी आउट हो गईं। एक छोर पर डटी रहीं नादिन डी क्लार्क, जिन्होंने 44 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

आखिरी ओवर का रोमांच

जीत के लिए आरसीबी को अंतिम ओवर में 18 रन चाहिए थे। नेट सिवर-ब्रंट के इस ओवर में डी क्लार्क ने कमाल कर दिखाया।

गेंद-दर-गेंद स्थिति:

  • पहली गेंद: डॉट

  • दूसरी गेंद: डॉट

  • तीसरी गेंद: छक्का

  • चौथी गेंद: चौका

  • पांचवीं गेंद: छक्का

  • छठी गेंद: चौका

आखिरी चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ते हुए डी क्लार्क ने मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया।

मुंबई की पारी: सजना–कैरी की अहम साझेदारी

मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही। अमेलिया केर (4) और जी. कमालिनी (32) के बीच 21 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद नेट सिवर-ब्रंट (4) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।67 रन पर चार विकेट गिरने के बाद निकोला कैरी (40) और सजीवन सजना (45) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अंतिम ओवरों में अमनजोत कौर और पूनम खेमनार नाबाद रहीं।

गेंदबाजी में चमकी डी क्लार्क

आरसीबी की ओर से

  • नादिन डी क्लार्क: 4 विकेट

  • लॉरेन बेल: 1 विकेट

  • श्रेयंका पाटिल: 1 विकेट

गेंदबाजी में चमकी डी क्लार्क

 नादिन डी क्लार्क (नाबाद 63 रन और 4 विकेट)

Tags