2025 में इन पूरा सकता है इन भारतीय युवा क्रिकेटर का  सपना 

The dream of these young Indian cricketers can be fulfilled in 2025
2025 में इन पूरा सकता है इन भारतीय युवा क्रिकेटर का  सपना 
Youth player debuts : अगले साल भारतीय टीम एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। कई युवा खिलाड़ी टीम  के लिए डेब्यू भी कर सकते हैं। भारत के लिए 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। 

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने भी कई बेहतरीन पारियां खेली। आकाश दीप ने गेंदबाजी में कमाल किया तो रियान पराग भी छाप छोड़ने में सफल रहे। ..अब चंद दिनों में 2025 शुरू हो जाएगा। अगले साल भी भारतीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 

हम आपको आज 5 ऐसे ही नाम बताने जा रहे हैं।हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी के दौरान पारी में सभी 10 विकेट लेने का कमाल किया था। दलीप ट्रॉफी में भी वह सबसे ज्यादा विकेट ...लेने वाले गेंदबाज थे। अंशुल गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवाने की भी क्षमता रखते हैं।तनुष कोटियान ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं। 

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने सभी का ध्यान खींचा है। गेंद के साथ ही उन्होंने बल्लेबाज से भी काफी उम्दा खेल दिखाया है। अश्विन के संन्यास के बाद उनकी ...टीम इंडिया में एंट्री होती दिख रही है।मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने पिछले एक साल में कमाल का प्रदर्शन किया है। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी से लेकर दलीप ट्रॉफी में अपने बल्ले की छाप छोड़ी। हालांकि ईरानी कप से पहले हुए एक्सीडेंट की वजह से वह अभी क्रिकेट के मैदान ...से दूर हैं।सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं। 

वह टेस्ट टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं। हालांकि अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की भी टीम में हैं। उम्मीद है कि 2025 में वह भारत के लिए पहला मैच खेल लेंगे।रिंकू सिंह ने जब लगातार 5 गेंद पर यश दयाल को 5 छक्के मारे थे  तो लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। वहां से यश ने दमदार वापसी की।  उन्हें टीम इंडिया में एंट्री भी मिल चुकी है लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। 2025 में उनके इंटरनेशनल डेब्यू की पूरी उम्मीद है।

Share this story