रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल विवादों में, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें

After Riyan Parag, Yuzvendra Chahal Now embroiled in Controversy; Viral Video Adds to His Troubles.
 
zfdgdds
हाल ही में भारतीय क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनके चलते विवाद भी खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर एक प्रतिबंधित वेब प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते कैमरे में दिखाई दिए थे। मामले के सामने आने के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया था।

अब इसी तरह का एक नया मामला पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मैच के बाद टीम हैदराबाद के लिए इंडिगो फ्लाइट से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह फ्लाइट के अंदर खिलाड़ियों के साथ हल्के-फुल्के माहौल का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि उसी वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी सीट पर एक वेब डिवाइस का इस्तेमाल करते नजर आए। बाद में वीडियो को एडिट कर वह हिस्सा हटा दिया गया, लेकिन तब तक उसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

यह मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि कथित तौर पर यह घटना फ्लाइट के अंदर हुई, जहां DGCA के नियमों के अनुसार वेब आधारित गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित मानी जाती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की पुष्टि नहीं हुई है।

युजवेंद्र चहल इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया और निजी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो कार में सिगरेट पीते हुए भी वायरल हुआ था, जिस पर काफी बहस देखने को मिली थी।

फिलहाल फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस नए वीडियो को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि आधिकारिक स्तर पर किसी जांच या कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Tags