अब ट्विटर में आप कर सकते हैं चैट , जाने कैसे
Mon, 10 Jul 2017
डेस्क: ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज अब चैट जैसा काम करेगा. मेसेजिंग के बढ़ते बाजार को देखते हुए ट्विटर ने ऐसा किया है मेसेजिंग के बढ़ते बाजार ने एक और कंपनी को अपनी ओर खींच लिया है. ट्विटर ने अपने डायरेक्ट मैसेज को अब चैट के रूप में पेश करने का सोचा है.
माना जा रहा है कि लोगों में अपने ऐप को और लोकप्रिय बनाने के लिए ट्विटर ने ऐसा किया है. ट्विटर कि घोषणा के अनुसार जब भी कोई डायरेक्ट मैसेज भेजेगा तो उसके पढ़ने के बाद व्हाट्सऐप की तरह एक टिक मार्क दिखाई दे सकता है जिससे भेजने वाले को पता लग जाएगा कि उसका मैसेज पढ़ लिया गया है.
