अविता ने बाजार में उतारा फैशनेबल नोटबुक
नयी दिल्ली। यूएस की नामचीन आईटी कंपनी अविता ने अपने उत्पाद भारत में उतारने की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में बाॅलिवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने नोटपैड और लैपटाॅप इन्ट्रोड्यूज किये। इस अवसर पर अविता के सीईओ एलेक्स चुंग औरनेक्स्टगो इंडिया की कंट्री हेड सीमा भटनागर भी मौजूद थी।
अविता इससे पहले अपने उत्पाद मलेशिया, ताइवान,सिंगापुर,हांगकांग,इंडोनेशियाऔर यूएस में पहले ही उतार चुका है। इन देशों में अविता के उत्पाद अपने लुक, कलर,ए्िफसियंेसी और ड्यूरेबिल्टी के लिये अपनी पहचान बना चुके हैं।नेक्स्ट गो कंपनी के सीईओ एलेक्स चुग ने कहा कि भारत में अविता अपनी अविता लिबरे सिरीज को उतारने जा रहा है।लिबरे सिरीज के उत्पादों को भारतीय युवा वर्ग काफी हद तक पसंद करेगे। हमने अपने उत्पादों के रंगों काफी सोच समझकर संजोया है। लिबरे सिरीज में तीन साइज 12.5, 13.3 और 14 इंच की एफएचडी स्क्रीन में मुहैया कराये हैं। युवावर्ग नोटबुक की बनावट और लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं इसलिये हमने नोटबुक और लैपटाॅप को अट्रैक्टिव और फैशनेबल बनाया है। इसके साथ प्रोडक्ट की परफारमेंस पर भी ध्यान दिया गया है।
विनय गोयल
