एयर-ओ-बाइक की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग खत्म होने की संभावना
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। महानिदेशक (तकनीकी), स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज़ लखनऊ प्रो0 भरत राज सिंह, ने बताया कि गुजरात राज्य के एक बडे उद्योगपति श्री धनजी भाई पटेल, ने विगत एक सप्ताह पूर्व से डा. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय व आई.ई.टी. के इंक्यूबेशन केंद्र के माध्यम से मुझसे सम्पर्क किया था और उन्होने मुझे बताया कि वह इस एयर-ओ-बाइक का वीडीयो, जो गुजराती भाषा में काफी दिनो से चल रहा है, को देखकर वेहद प्रभावित हुये हैं तथा वर्तमान में इसकी क्या स्तिथि है, जानना चाहते हैं । उन्होने यह भी बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से इस अविष्कार को देखकर इसे आगे बढाने में सहयोग करना चाहते हैं । आई.ई.टी लखनऊ के इंक्यूबेशन केंद्र के प्रभारी श्री सन्दीप सिह ने 23-24 सितम्बर 2022 को श्री धनजी भाई की एक बैठक मेरे साथ निर्धारित कराई । उद्योगपति श्री धनजी भाई पटेल, उक्त तिथि पर एस.एम.एस. संस्थान परिसर में आकर एयर-ओ-बाइक की विस्तृत जानकारी ली और स्वय इसे चलाकर इसके कार्यप्रणाली का भी अनुभव प्राप्त किया तथा डा. सिह को बधाई दी ।
वह संस्थान परिसर में तमाम समाजिक सरोकार से जुडे इंवोवटिव प्रोजेक्ट्स को भी देखा तथा सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री शरद सिंह से मिलकर कई और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओ में भी सहयोग करने इच्छा व्यक्त की । उन्होने बताया कि वह छोटे दो-सीटर प्लेन पर भी काम कर रहे है ताकि यह मध्यमवर्ग के किसानो को खेती की उपज में आधुनिक तकनीक के उपयोग से अधिक लाभ पहुंचा सके तथा दो-सीटर प्लेन का वीडीओ भी दिखाया जिसे वह स्वय चला रहे हैं।
प्रोफ0 भरत राज सिह, उक्त परिचर्चा से काफी उत्साहित हैं, शीघ्र ही अहमदावाद से सुरेंद्रनगर, गुज्ररात की यात्रा का कार्यक्रम तैयार कर अगले चरण की तैयारी में जुट गये हैं । उनका कहना है कि यदि विश्वविद्यालय एस.एम.एस. को इंक्यूबेशन एक नोडल सेन्टर स्थापित करदे तो तमाम प्रोजेक्ट्स जो इस संस्थान तथा अन्य संस्थानो से जूडे हैं, समाज के हित में उपयोगी हो सकते हैं ।
डा. सिह का कहना है कि ऐअर-ओ-बाइक का पेटेंट भारत सरकार से 10-वर्ष वाद राम जन्म भूमि पूजन के दिन 05 अगस्त 2020 को आया था और इस नव-रात्रि के पूर्व, 24 सितम्बर 2022 को श्री धनजी भाई पटेल का लखनऊ आकर इसे आगे बढाने में सहयोग देने की बात करना, स्पष्ट करता है कि अब ऐअर-ओ-बाइक शीघ्र ही आम लोगो के हाथ में आ सकेगी, जो मेरे जीवन का एक सपना है ।
